फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल मुलाजिम नशीली गोलियों के साथ काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट्रल जेल के अधिकारियों ने पगड़ी में नशीली गोलियां छिपाकर हवालाती को देने जा रहे जेल मुलाजिम (सिपाही) को पकड़ा है। तलाशी दौरान उसके पास से 298 नशीली गोलियां और सोलह हजार छह सौ रुपये बरामद किए। थाना सिटी पुलिस ने शुक्रवार को जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट परमजीत सिंह गिल की शिकायत पर आरोपी जेल मुलाजिम और हवालाती के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सेंट्रल जेल में हवालाती गुरमीत सिंह उर्फ गीता निवासी पोजोके उताड़ थाना ममदोट जिला फिरोजपुर बंद हैं। गुरमीत की जेल में तैनात मुलाजिम (सिपाही) आदर्श कुमार निवासी गांव संघेड़ा जिला बरनाला के साथ मुलाकात हुई। गुरमीत ने आदर्श से नशीली गोलियां मंगवाई। आदर्श अपनी पगड़ी में नशीली गोलियां छिपाकर हवालाती गुरमीत को देने जा रहा था। जेल में प्रवेश करते ही जेल मुलाजिमों ने उसकी तलाश ली। तलाशी दौरान उसकी पगड़ी से 276 नशीली गोलियां बरामद हुई।
हवालाती गुरमीत से पूछताछ की गई तो उसने स्वीकार किया कि आदर्श से नशीली गोलियां उसने मंगवाई थी। जेल प्रशासन ने मुलाजिम के सामान की तलाशी ली तो उसके बॉक्स में से 22 नशीली गोलियां और सोलह हजार छह सौ रुपये बरामद हुए। थाना सिटी पुलिस ने जेल के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट की शिकायत पर जेल मुलाजिम आदर्श कुमार और हवालाती गुरमीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें