फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: टॉय गन के बल पर लूटने वाले तीन लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइक, आईफोन और रेडमी फोन बरामद, केस दर्ज
विज्ञापन



फगवाड़ा (कपूरथला)। फगवाड़ा पुलिस ने टॉय गन के बल पर लूट की वारदात करने वाले तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। थाना रावलपिंडी एसएचओ उषा रानी ने बताया कि आरोपियों के पास से दो बाइक, एक आईफोन और एक रेडमी फोन बरामद किया गया है। तीनों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लुटेरों की पहचान बलजिंदर सिंह निवासी गांव भाम होशियारपुर, सोहन लाल निवासी गांव भुंगरनी होशियारपुर और साहिल कुमार उर्फ पुरुषोत्तम लाला निवासी फुगलाणा होशियारपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन

थाना रावलपिंडी एसएचओ के मुताबिक एएसआई दलविंदबीर सिंह ने पुलिस टीम के साथ नरुड़ पुली पर नाकाबंदी की थी। इसी दौरान प्रीतम दास निवासी नरुड़ ने बताया कि वह दोपहर 12:15 बजे अपने गांव मोटरसाइकिल नंबर (पीबी 09-जेड-8722) पर आ रहे थे। जब वह रिहाणा जट्टा के बाहर निकलते ही बघाणा रोड पर पहुंचे तो दो युवकों ने रोक लिया और कहा कि उन्हें पाछटां जाना है, हमें अपनी बाइक पर ले जाओ। साढ़े 12 बजे जब वह गांव बघाणा से गांव नरुड़ रोड को मुड़कर करीब एक किलोमीटर तक गया तो दोनों अज्ञात युवकों ने उसे कहा कि बाइक रोक दे। तभी उक्त दोनों युवक उससे हाथापाई करने लगे। जब उसने उनका विरोध किया तो एक युवक ने टॉय गन उसके सिर पर दे मारी और उससे मोबाइल फोन और बाइक छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद हुए हैं। लुटेरों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें