फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: टिप्पर ने बाइक सवार को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कपूरथला। जालंधर रोड पर डीसी चौक के नजदीक रात करीब सवा आठ बजे एक टिप्पर ने एक बाइक सवार को कुचल दिया गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है। पीसीआर टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। टक्कर से बाइक सवार गिर गया और टिप्पर का टायर उसे सिर के ऊपर से गुजर गया। बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पीसीआर टीम के इंचार्ज दर्शन सिंह ने मौके पर पहुंच कर मृतक बाइक सवार के शव को कब्जे में ले लिया है। थाना सिटी अर्बन स्टेट को सूचना देने के बाद उन्होंने जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस टिप्पर के नंबर को ट्रेस करने की कोशिश में जुट गई है। टिप्पर की तलाश के लिए पुलिस टीम सर्च कर रही है। मृतक की पहचान भान सिंह निवासी ठाकुर नगर के तौर पर हुई है और वह करतारपुर रोड पर एक फार्म हाउस पर काम करता था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें