फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के 2 माह पुराने मामले में कांग्रेसी पार्षद के दो बेटों समेत तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
पठानकोट। शहर के ढाकी एरिया के प्रेम नगर में युवक से मारपीट करने के 2 माह पुराने मामले में कांग्रेसी पार्षद के दो बेटों समेत तीन लोगों के खिलाफ थाना 2 पुलिस ने मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि जनवरी में जब उसका झगड़ा हुआ तब कांग्रेसी विधायक होने के कारण उसकी सुनवाई नहीं हुई। अब सरकार बदलने पर उसे इंसाफ मिल पाया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता प्रेम नगर निवासी जसवीर सैनी ने पुलिस को दी शिकायत में बयान दर्ज करवाए कि 26 जनवरी को वह अपने आधार कार्ड पर अपनी पत्नी का नाम चढ़ाने के लिए कागजात तैयार करवाने के लिए अपने मोहल्ले की पार्षद के पास उनके आफिस गया था। जहां पार्षद का लड़का रजत शर्मा था, जिसकी उनके साथ बहसबाजी हो गई। रजत शर्मा ने अपने भाई अमित शर्मा और काका को बुला लिया। उन सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट की। इससे उसके हाथ की हड्डी टूट गई। थाना 2 पुलिस को शिकायत दी गई लेकिन, कांग्रेसी विधायक के दबाव में कोई कार्रवाई नहीं की गई। जसवीर ने बताया कि अब सत्ता परिवर्तन के बाद पुलिस ने उन्हें इंसाफ मिला। वहीं, थाना प्रभारी कपिल कौशल ने बताया कि शिकायत मिलने पर प्रेम नगर निवासी रजत शर्मा, अमित शर्मा और काका के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें