जेल प्रशासन के अधिकारियों ने बैरकों में चेकिंग कर गैंगस्टर से मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा अधिकारियों को बैरकों दो मोबाइल और नशीले पदार्थ मिले हैं। थाना सिटी पुलिस ने बुधवार को जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जरनैल सिंह की शिकायत पर गैंगस्टर कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक जेल प्रशासन के अधिकारियों ने अचानक जेल के अहाता नंबर-चार और चक्की नंबर-छह की तलाशी ली। तलाशी के दौरान गैंगस्टर बाबी मल्होत्रा उर्फ सागर की निक्कर की जेब से मोबाइल बरामद हुआ। थाना सिटी पुलिस ने जेल अधिकारियों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है।
जेल के सहायक सुपरिंटेंडेंट जरनैल सिंह ने जेल मुलाजिमों के साथ जेल के अस्पताल की ओपीडी और बाहरी क्षेत्र की तलाशी ली। अस्पताल की छत पर किसी ने एक पैकेट फेंका जिसे जेल मुलाजिमों ने बरामद कर लिया। पैकेट खोलकर देखा तो उसमें से दो मोबाइल और जर्दे की दस से ज्यादा पुड़ियां बरामद हुई। थाना सिटी पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।