फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: गला दबा युवती की हत्या के बाद शव से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जालंधर। देहात पुलिस ने युवती के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी मुखविंदर सिंह भुल्लर के आदेशों पर थाना लांबड़ा प्रभारी जितेंदर कुमार ने जांच के बाद को आरोपी प्रिंस निवासी राजपूत नगर मॉडल हाउस को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सुरिदंर सिंह धोगड़ी ने बताया कि 26 दिसंबर को कुलदीप सिंह सरपंच गांव तराड़ ने थाना लाबंड़ा के प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह की टीम को सूचना दी थी कि गांव गद्दोवाली सड़क के पास अज्ञात लड़की का शव मिला है। लड़की गला दबाकर उसकी हत्या की गई है। मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया। मृतका की पहचान शमा निवासी ढल्लोंवाल डाकखाना दुर्गाबाद थाना कोटली, गुरदासपुर के रूप में हुई थी। पुलिस टेक्निकल तरीके से आरोपी तक पहुंची और आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे की हालत में था और युवती से दुष्कर्म करना चाहता था। जब वह धक्का देकर भाग गई तो उसने आगे जाकर पकड़ लिया और गला दबाकर मार डाला। इसके बाद उसने शव से दुष्कर्म किया। किसी को पता न चले, इसलिए शव को नाली में फेंककर वहां से भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और रेप का मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी सुरिंदर पाल ने बताया कि उनकी टीम आरोपी को अदालत में पेश रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें