फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

400 ग्राम हेरोइन और 6 लाख ड्रग मनी समेत तीन तस्कर काबू

विज्ञापन
जालंधर में तस्करों से बरामद नकदी। - फोटो : JALANDHAR
विज्ञापन
जालंधर/फगवाड़ा। ड्रग का कारोबार करने वाले नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए काउंटर इंटेलिजेंस विंग, जालंधर ने 400 ग्राम हेरोइन और 6 लाख की ड्रग राशि सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर हेरोइन तस्करी के अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया है। आरोपियों की पहचान सिकंदर कल्याण, उसका भाई सूरज कल्याण निवासी अली मोहल्ला जालंधर और दिल्ली से तस्करी करती मां-बेटी फादिमा और फरहा निवासी महावीर एंकलेव दिल्ली के रूप में हुई है।
विज्ञापन

एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस हरकमलप्रीत सिंह खख ने प्रेसवार्ता में बताया कि काउंटर इंटेलिजेंस विंग को सूचना मिली थी कि सिकंदर कल्याण और उसका भाई सूरज कल्याण दिल्ली स्थित नाइजीरियन तस्करों के संपर्क में हैं। रविवार को सूरज कल्याण को दिल्ली स्थित लेडी स्मगलरों से बड़ी हेरोइन की खेप मिल रही है। वह तीनों इस समय एक टोयोटा इटोओस कार में मौजूद है और शहर फगवाड़ा क्षेत्र में अन्य तस्करों को बेचने जा रहे हैं। सूचना के आधार पर एसएसपी कपूरथला सतिंदर सिंह के साथ काउंटर इंटेलिजेंस विंग और पुलिस स्टेशन सुल्तानपुर लोधी की पुलिस पार्टी की एक संयुक्त टीम ने सर्च अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान उस टोयोटा इटोओस कार को रोक कर तीन तस्करों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान पुलिस दल ने विशेष रूप से डिजाइन किए गए एक डॉक्टर किट में छुपाकर रखी गई 400 ग्राम हेरोइन और 6 लाख ड्रग राशि बरामद की। उन्होंने कहा सिटी फगवाड़ा पुलिस स्टेशन में इन तस्करों के खिलाफ नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सबस्टेंस एक्ट, 1985 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
एआईजी ने कहा कि आरोपी सूरज कल्याण से पूछताछ के दौरान पता चला कि वह और उसका भाई सिकंदर पिछले कुछ सालों से ड्रग तस्करी के कारोबार में शामिल हैं। साल 2014 में दोनों भाइयों पर एक हत्या का केस दर्ज हुआ था और वह जेल में बंद रहे है। सूरज को इस मामले से बरी कर दिया गया था और मई 2019 में उसे जेल से रिहा कर दिया गया। जबकि उसके भाई को उस मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन

इस दौरान जेल में सिकंदर कल्याण ने नाइजीरियन तस्करों के साथ अपने संबंध विकसित किए और अपने भाई सूरज को दिल्ली के तस्करों से ड्रग्स खरीद कर बेचने का निर्देश दिया। उन्हें पहले भी 100 ग्राम की दो खेप मिल चुकी हैं। इन्हें बेचने के बाद रविवार को 400 ग्राम हेरोइन की यह खेप मिली थी। गिरफ्तार तस्करों को पुलिस द्वारा मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। इस मामले की जांच पूरी कर इस रैकेट के अन्य सदस्यों को गिरफ्तार किया जा सके।

जालंधर में पकड़ी गई हेरोइन। - फोटो : JALANDHAR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें