संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। पुलिस ने सूचना के आधार पर नौ लाख रुपये की ड्रग मनी, हेरोइन व एक पिस्तौल समेत तीन आरोपी काबू किए हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।
थाना लक्खोके बहराम पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी थी कि एक आरोपी नशा बेचता है। नशा बेचकर जमा की धनराशि एक जगह से दूसरी जगह भेज रहा है। आरोपी इस समय बाइक पर सवार होकर फिरोजपुर की तरफ से आ रहा है। पुलिस ने नाकाबंदी कर आरोपी को काबू किया। तलाशी दौरान उसके पास से 9,20,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई है। आरोपी की पहचान प्रिंस निवासी मोहनके उताड़ गुरुहरसहाए के तौर पर हुई है। वहीं, थाना सिटी पुलिस ने 104 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी सोमा निवासी बस्ती शेखांवली को काबू किया। उधर, थाना सदर पुलिस ने सूचना के आधार पर आरोपी लवप्रीत सिंह निवासी किलचे को काबू किया है। आरोपी के पास से एक अवैध पिस्तौल और एक कारतूस बरामद हुआ है।