संवाद न्यूज एजेंसी
फिरोजपुर। पुलिस ने तीन आरोपियों को काबू कर ढाई किलो हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
एसएससी भूपेंद्र सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ की टीम ने बाइक सवार बलविंदर सिंह व चरणजीत कौर निवासी निहाले वाला को काबू कर उनसे एक किलो 815 ग्राम हेरोइन बरामद की। थाना सदर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके अलावा मक्खू पुलिस ने आरोपी हरजिंदर सिंह निवासी धक्का बस्ती मक्खू को गिरफ्तार किया है। उससे 280 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
उधर, बीएसएफ की बीओपी पर तैनात बीएसएफ जवानों ने गांव किलचे के सतलुज दरिया के बांध के पास आसमान में पाकिस्तानी ड्रोन की गतिविधि देखी थी। बीएसएफ ने सर्च दौरान वहां स्थित गैस एजेंसी के पास खेत एक पैकेट बरामद किया। पैकैट में 475 ग्राम हेरोइन व तीस ग्राम अफगानिस्तानी अफीम बरामद हुई।