फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह फरवरी तक रोष फिर होगा चक्का जाम

Thu, 02 Feb 2017 07:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
रोष प्रदर्शन करने की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे बोर्ड के आदेश के बाद नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवेमैन (एनएफआईआर) ने रेलकर्मियों को तीन फरवरी से छह फरवरी तक रोष प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है। यदि उसके बाद रेलवे बोर्ड ने आदेश वापस नहीं लिया तो रेलवे का चक्का जाम किया जा सकता है।
विज्ञापन


रेलवे बोर्ड ने आदेश जारी किए थे कि सेफ्टी कैटेगरी के अंतर्गत आने वाले सुपरवाइजर यूनियन के पदाधिकारी नहीं बन सकेंगे, इसके बाद से रेलवे की एनआरएमयू और यूआरएमयू में खलबली मच गई थी।यह आदेश रेलवे बोर्ड ने पिछले दिनों हुई रेल दुर्घटनाओं को मद्देनजर जारी किया था।

इस आदेश के बाद मान्यता प्राप्त यूनियन एनआरएमयू और यूआरएमयू के पदाधिकारियों में खलबली मच गई है। रेल अधिकारियों ने आल इंडियन रेलवे फेडरेशन और नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे को पत्र भेजकर  31 मार्च 2017 तक सेफ्टी कैटेगरी के सुपरवाइजर को हटाने को कहा था।
विज्ञापन


रेलवे में सेफ्टी कैटेगरी से संबंधित विभाग सिगनल, पे-वे, कैरिज एंड वैगन, इलेक्ट्रिकल, ट्रैफिक, मैकेनिकल शामिल हैं। रेलवे में हाल में दो बड़ी रेल दुर्घटनाएं हुई हैं जैसे कानपुर के पास सियालदा-अजमेर सुपरफास्र्ट मेल की पंद्रह बोगियां पटरी से उतर गई थी, कानपुर से साठ किलोमीटर दूर पुखरा रेलवे स्टेशन के पास इंदौर-पटना एक्सप्रैस में 146 के करीब यात्री मर गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें