फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग के साथ तेरह लाख की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाकर तीन लोगों ने एक 65 वर्षीय बुजुर्ग से तेरह लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। थाना सिटी पुलिस ने शनिवार को तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस दो दिए गए बयान सुरेंद्र सिंह निवासी आजाद नगर ने बताया कि कुंदन नगर फिरोजपुर में एक मकान खरीदने का बीस लाख रुपये में आरोपी अमन वधवा से सौदा किया। उसने अमन से दस लाख रुपये का बयाना किया और बैंक खाते के माध्यम से अमन के खाते में दस लाख रुपये एडवांस में डाल दिए। अमन ने मकान की रजिस्ट्री करवाने का वादा किया और छह माह का समय मांगा कि उनका नया मकान बन रहा है। छह माह बीतने पर जब उसने मकान की रजिस्ट्री की बात अमन से कही तो उसने कहा कि उसका मकान बन रहा है थोड़ा और समय चाहिए। इसके अलावा तीन लाख रुपये और मांग लिए।
काफी समय बीतने के बाद उसने फिर से अमन को रजिस्ट्री करवाने के लिए कहा। उसके मकान की रजिस्ट्री नहीं की। बाद में पता चला कि अमन ने उक्त मकान किसी प्रवीन सचदेवा को बेच दिया है। इस तरह अमन और उसके पारिवारिक दो सदस्यों ने तेरह लाख रुपये की ठगी कर ली। सब इंस्पेक्टर सुखचैन सिंह के मुताबिक सुरेंद्र के बयान पर आरोपी अमन वधवा, शिमला रानी व विकास वधवा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए दबिशें दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें