टांडा। क्षेत्र के ग्राम सेदू का मझरा निवासी किसान ने ग्राम के कुछ लोगों पर खेत पर बनी बनी हौदिया तोड़कर उसमें लगा इंजन क्षतिग्रस्त कर गेहूं कि फसल को ट्रैक्टर से जोतने का आरोप लगते हुए कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम सेदू का मझरा निवासी कृपाल सिंह ने ग्राम के कुछ लोगों पर आरोप लगते हुए कहा कि उसने अपने खेत में सिंचाई हेतु पानी की हौदिया बना कर उसमें दस फीट नीचे पानी का इंजन रखा था। आठ जनवरी को ग्राम निवासी कुछ लोगों ने इंजन को हौदिया तोड़कर इंजन दबा दिया। साथ ही उसकी गेहूं की फसल को भी जोत दिया। जब उसकी पत्नी और बेटी ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ गाली गलौज मारपीट की। वह किसी काम से बाहर गया था तब उसकी पत्नी ने घटना की जानकारी दी। पीड़ित किसान ने सीओ स्वार को तहरीर देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है और उसको आरोपियों से नुकसान का हर्जाना दिलाने की भी मांग की। संवाद