फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईडी और नौ मोबाइल समेत चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर। थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस ने चोरी का सामान बेचने निकले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एलईडी और नौ मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपियों की पहचान अमन नगर निवासी सोनू उर्फ टुंडा और गुज्जा पीर निवासी कन्हैया लाल उर्फ कालिया के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एएसआई मदन सिंह ने कहा कि उन्होंने एएसआई राजपाल के साथ फोकल प्वाइंट चौक पर नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान वहां से निकल रहे दो लोगों को शक के आधार पर रोका तो उन दोनों ने भागने की कोशिश की। उनका पीछा कर उन्हें काबू किया तो उनके हाथ में पकड़े बैग से एक एलईडी और 9 मोबाइल बरामद हुए। पूछताछ में पता चला कि दोनों घरों में चोरियां करते थे। गिरफ्तार सोनू उर्फ टुंडा के खिलाफ पहले भी कई थानों में चोरी के मामले दर्ज हैं। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें