फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनी धुंध में हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घनी धुंध में रविवार देर रात किसी वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा थाना गुरुहरसहाए में पड़ते गांव जीवां अराई के पास हुआ। सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच शवों को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने सोमवार को वाहन चालक पर मामला दर्ज कर कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक कुलदीप सिंह पुत्र फलक सिंह व शेर सिंह पुत्र श्याम सिंह वासी गांव रहीमेके, ब्लाक ममदोट दोनों दोस्त थे और रविवार देर रात घनी धुंध में दोनों बाइक पर जलालाबाद से गांव रहीमेके जा रहे थे। जैसे ही दोनों गांव जीवां अराई के पास पहुंचे तो किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, बाइक समेत दोनों सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक उन्हें कोई सहायता नहीं मिलने पर दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही गुरुहरसहाए पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें