फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलों इंडिया का सेंटर खोलने को खेलों इंडिया टीम ने किया देव समाज कालेज का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजपुर। खेलों इंडिया कार्यक्रम की टीम ने शनिवार को देव समाज कालेज फॉर वुमैन में सेंटर खोलने लिए दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कालेज में उपलब्ध होने वाली प्रत्येक सुविधाओं की जांच की। जिला खेल अधिकारी सुनील शर्मा बताया कि सेंटर स्थापित हो गया तो यहां पर खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा। खिलाड़ियों को सेंटर में कोचिंग और प्रतिमाह धनराशि भी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी ने बताया कि सेंटर खुलने से नये खिलाड़ियों को देश के लिए खेलने का मौका मिलेगा। इसमें खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए तैयार किया जाएगा। उन्होंने बताया कि देश के कई जगहों पर खेलों इंडिया कार्यक्रम की तरफ से सेंटर खोले गए हैं। जिसमें खिलाड़ियों को बेहतर कोचिंग और प्रतिमाह धनराशि दी जाएगी।
शर्मा ने बताया कि देव समाज कालेज ने सेंटर खोलने के लिए प्रस्ताव भेजा था, जिसके लिए टीम कालेज का निरीक्षण करने आई है। उन्होंने बताया कि कालेज का निरीक्षण कर लिया गया है, टीम ने अपनी रिपोर्ट तैयार कर ली है। जनवरी माह में टीम की खेलों इंडिया कार्यक्रम के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक होगी। इसके बाद ही पता चलेगा कि यहां पर सेंटर खोला जाएगा या नहीं।
विज्ञापन

इस मौके पर कालेज के सचिव डा. मधु पराशर, प्रिंसिपल नवदीप कौर, प्रतीक पराशर, वकील अजय बत्ता, डा. राजिंद्र शर्मा, राजविंदर कौर और पलविंदर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें