फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: पुलिस चौकी से 100 मीटर दूर तीन दुकानों में लाखों की चोरी

Sun, 06 Sep 2026 07:49 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गढ़शंकर। अड्डा झुंगियां में पुलिस चौकी बीनेवाल से महज 100 मीटर की दूरी पर शनिवार देर रात तीन दुकानों में लाखों रुपये की चोरी हो गई। नकाबपोश चोरों ने इलेक्ट्रिक कटर से ताले काटकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।
चोरों ने दो रेडीमेड कपड़ों की दुकानों और एक बुटीक को निशाना बनाया। भवानीपुर निवासी बलवीर कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी पूजा की दुकान से करीब डेढ़ लाख रुपये के कपड़े और अन्य सामान चोरी हुआ है। इसमें 35 हजार रुपये के महिलाओं के कंगन भी शामिल थे। डल्लेवाल निवासी अंकुश राणा की दुकान से करीब 50 हजार रुपये के कपड़े चोरी हुए। बुटीक से प्रेस समेत अन्य सामान ले जाया गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। एएसआई जसबीर सिंह ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वारदात सीसीटीवी में कैद :
दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों में तीन नकाबपोश युवक गली से आते और ताले काटते दिखाई दे रहे हैं। एक आरोपी के हाथ में इलेक्ट्रिक कटर नजर आ रहा है। तीनों ने अपने चेहरे ढके हुए थे जिससे उनकी पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना से इलाके के दुकानदारों में दहशत है और स्थानीय लोगों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें