फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप की सरकार बनने की मन्नत मांग हाथी की टांगों के नीचे से गुजर गया आप समर्थक

विज्ञापन
आप की सरकार बनने की मन्नत मांग हाथी की टांगों के नीचे से गुजरता आप समर्थक। - फोटो : JALANDHAR
विज्ञापन
जालंधर। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनावों के चलते जहां उम्मीदवार ज्योतिष के पास पहुंच रहे हैं, वहीं इन प्रत्याशियों के समर्थक भी अपने नेता को जिताने के लिए किसी भी हद तक गुजर रहे हैं। माना जाता है कि अगर कोई व्यक्ति हाथी की टांगों के नीचे से गुजरकर मन्नत मांगता है तो उसकी मन्नत पूरी हो जाती है। इसके चलते अपनी मनपसंद आम आदमी पार्टी व उसके मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान को जिताने की मन्नत लिए एक आदमी हाथी की टांगों के नीचे से गुजर गया।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में जालंधर वेस्ट हलके का एक आप समर्थक हाथी के पैरों को छूकर पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का आशीर्वाद लेता नजर आ रहा है। यह आप समर्थक गजराज से कह रहा है कि पंजाब में आप की सरकार बनने व भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने का आशीर्वाद दीजिए। गजराज भी अपनी सूंड हिलाकर आप के इस समर्थक को आशीर्वाद देते नजर आ रहे हैं। इस आप समर्थक का कहना था कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो व पंजाब में आप के मुख्यमंत्री चेहरे भगवंत मान में काम करने का जज्बा है, इसलिए वह चाहते हैं कि एक बार पंजाब में आप की सरकार जरूर बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें