फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा। ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी। टक्कर से बाइक सवार महिला सहित दो लोग गंभीर घायल। भाई लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया। पुलिस ने ट्रैक्टर समेत चालक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन

सोमवार को मुरादाबाद क्षेत्र थाना मूंढापांडे निवासी महिला बुधिया (45) सरकथल में अपने रिश्तेदार के घर आई थी। जिसके बाद दोपहर में वह अपनी बहन के रिश्तेदार प्यारे निवासी चक गजरौला के साथ बाइक से वापस अपने घर मूंढापांडे जा रही थी। इस दौरान सदर बाजार में ट्रैक्टर चालक ने तेज में लापरवाही से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बाइक पर सवार महिला समेत दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद तथा स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर घायलों को जिला अस्पताल रामपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने चालक समेत ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें