जालंधर। चाइना डोर के कारण शहर में आए दिन होने वाली घटनाओं के बाद भी चाइना डोर बेचने का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा है। इसी को देखते हुए सोमवार को श्री विघ्नहर्ता संकट मोचन गणेश मंडल ने कहा कि चाइना डोर बेचने वालों को पकड़वाने वालों को 51 सौ रुपये का इनाम दिया जाएगा। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। दूसरी तरफ एनजीओ पशु संरक्षण फाउंडेशन ने मॉडल टाउन में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इसमें उन्होंने लोगों से पतंगबाजी में चाइना डोर का इस्तेमाल न करने और इसके दुष्प्रभावों के बारे में बताया। एनजीओ के डॉ. राज कथूरिया ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने इस चीनी डोर पर प्रतिबंध लगा दिया है, फिर भी यह बाजार में आसानी से उपलब्ध है।