संवाद न्यूज एजेंसी गुरुहरसहाए (फिरोजपुर)।
क्षेत्र के एक नामी स्कूल के संचालक के बेटे (वाइस प्रिंसिपल) ने बारहवीं मेडिकल छात्र को कमरे में बंद कर लाठी से बुरी तरह पीटकर जख्मी कर दिया है। जख्मी हालत में छात्र को सरकारी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
पीड़ित छात्र अरमान ने बताया कि स्कूल में हिमाचल से आया शिक्षक कक्षा में मेडिकल का विषय पढ़ा रहा था। अरमान ने शिक्षक से कहा सर जो कल चैप्टर पढ़ाया था वो समझ नहीं लगा है, उसे दोबारा समझा दो, लेकिन समझाया नहीं। उक्त शिक्षक उससे पहले भी रंजिश रखता था। क्योंकि चैप्टर गलत पढ़ाने पर अरमान ने कक्षा में टोका था। अरमान ने बताया कि शनिवार उक्त शिक्षक उसे प्रिंसिपल (स्कूल संचालक) के पास लेकर गया वे नहीं थे तो वाइस प्रिंसिपल के कमरे में ले गया। उक्त शिक्षक वहां जाकर जोर-जोर से रोने लगा और शिकायत की कि इसने बाहर निकलने पर गोली मारने की धमकी दी है। इसी बात पर कमरा बंद कर उसे लाठी से बुरी तरह पीट कर जख्मी कर दिया है। लगभग 25 वार लाठी से किए हैं।
उधर, अरमान के पिता ने कहा कि उन्हें इंसाफ चाहिए है। उक्त स्कूल की मान्यता रद्द होनी चाहिए। दूसरी तरफ, स्कूल के वाइस प्रिंसिपल का कहना है कि उनके स्कूल में इस प्रकार की कोई वारदात नहीं हुई है। ये सभी आरोप बेबुनियाद हैं।
-
फोटो कैप्शन -गुरुहरसहाए (फिरोजपुर) का छात्र अरमान जख्मी हालत पत्रकारों को जानकारी देता हुआ ।