संवाद न्यूज एजेंसी
जालंधर। जालंधर में दोआबा चौक के पास बने बाथरूम से नशे का सेवन करते नौजवान को लोगों ने काबू किया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। सफाईकर्मी निशा ने कहा कि बाथरूम में पानी न होने के कारण उसने नौजवान को रोका, लेकिन नौजवान उससे गलत व्यवहार करने लगा और बाथरूम में जाने के लिए कहने लगा। इसके बाद वह काफी समय से अंदर से बाहर नहीं आया तो उसे शक हुआ। महिला ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने नौजवान को काबू कर लिया। नौजवान से नशीले पदार्थ की गोलियां जुराब से बरामद की गई। नौजवान के कब्जे से नशीली गोलियां, चिट्टा, इजेक्शन सहित अन्य सामान बरामद हुआ है। एएसआई प्रवीण ने इसकी पुष्टि की है।