नकोदर सद्भावना रैली को लेकर राजस्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कमर कस ली है।
उन्होंने सोमवार को जालंधर के नकोदर इलाके में रैली स्थल का दौरा किया। मजीठिया के साथ जिला शिअद प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी, पूर्व विधायक सरबजीत सिंह मक्कड़, परिवहन मंत्री अजीत सिंह कोहाड़, बीबी जागीर कौर और दोआबा यूथ के प्रधान सरबजोत सिंह साबी भी थे।
मजीठिया ने ट्रैफिक के अलावा पार्किंग स्थल के लिए प्रशासनिक अधिकारियों को उचित निर्देश दिए। वहीं रैली की व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर आला पुलिस अधिकारियों के अलावा प्रशासनिक अधिकारियों ने कमर कस ली है।
सोमवार शाम को अकाली दल की मीटिंग जालंधर स्थित गुरु नामक मिशन गुरुद्वारा साहिब में आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता जिला प्रधान गुरचरण सिंह चन्नी ने की।
इस दौरान शिअद नेताओं ने तैयारियों के अलावा रैली को सफल बनाने की रणनीति तैयार की।