शहर की गतका और रबड़ दो फैक्ट्रियों में रविवार दोपहर के बाद अचानक आग लग गई।
इससे फैक्टरी में पड़ा सामान जल कर राख हो गया। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन कर आग लगने की सूचना दी।
मौके पर आई फायर ब्रिगेड की दस गाड़ियां ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने फैक्टरी के अंदर फैले धुएं के बीच में जाकर आग बुझाने का काम किया।
आग लगने की घटना जालंधर कुंज में पड़ती लियो इंडस्ट्री और बस्ती बावा खेल के इलाके राज नगर में पड़ती रेनबो इंटर नेशनल इंडस्ट्री में हुई।
फैक्ट्रियों में किन कारणों से आग लगी थी, उसकी जांच की जा रही है। सहायक फायर अधिकारी सुरजीत सिंह ने कहा कि आग लगने की सूचना मिलने के साथ गाड़ियों को भेज दिया गया था।
आग तेज होने की वजह से फैक्टरी में पड़ा काफी सामान जल गया।