संवाद न्यूज एजेंसी
पठानकोट। पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने सोमवार को एडीसी (विकास) कार्यालय में एक अहम समीक्षा बैठक की। उन्होंने पठानकोट जिले में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।
बैठक में सड़क निर्माण, जुड़ाव में सुधार और बिजली आपूर्ति को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया। नए बिजली वितरण लाइनें लगाने और ट्रांसफार्मर की जरूरतों को पूरा करने की भी समीक्षा हुई। मंत्री ने अधिकारियों को जनहित की सभी परियोजनाओं को तय समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। भोआ विधानसभा क्षेत्र और पठानकोट जिले में बिजली का बुनियादी ढांचा मजबूत किया जा रहा है। क्षेत्र में लगभग 11 से 12 नई बिजली वितरण लाइनें लगाई जानी हैं और कई पर काम जारी है। जिले में बिजली के बुनियादी ढांचे के लिए आवंटित लगभग 100 करोड़ रुपये की राशि की भी समीक्षा हुई।
फोटो: 01 पठानकोट में ट्रांसफार्मर और नए बिजली फीडर की जरूरतों को जल्द पूरा करने संबंधी मंत्री निर्देश देते हुए।