फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता के अपहरण का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बेगोवाल पुलिस ने 30 घंटे में नवविवाहिता और उसको अगवा करने वाले मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके रिमांड हासिल करने की तैयारी शुरू कर दी है। उसके तीन साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को सरबजीत सिंह निवासी गांव मंडकुलां थाना बेगोवाल ने पुलिस को बताया था कि काजल से उसका पांच जुलाई को विवाह हुआ था। शुक्रवार को वह दोनों दोपहर 12:20 बजे दोपहर बाइक पर बेगोवाल जा रहे थे। रास्ते में गुरप्रीत सिंह उर्फ भट्टी निवासी कोटकपूरा जिला फरीदकोट ने कुलविंदर सिंह, सेवक सिंह व जग्गा के साथ उसे घेर लिया। जब तक वह कुछ करता कार में सवार तीन युवक उसकी पत्नी को जबरन कार में बिठाकर ले गए।
एसएसपी सतिंदर सिंह ने टीमें बनाकर दबिश दी। आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ भट्टी को गिरफ्तार कर लिया गया है। काजल और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद करने के साथ-साथ काजल के गहने भी बरामद कर लिए हैं। डीएसपी भुलत्थ के अनुसार जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि गुरप्रीत सिंह उर्फ भट्टी और काजल लुधियाना में हेल्थ केयर कंपनी में नौकरी करते थे और किराये पर कमरा लेकर इकट्ठे रहते थे। उनमें नजदीकियां बढ़ गईं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें