इनोसेंट हार्ट स्कूल के इनोकिड्स जीएमटी, लोहारां व कैंट जंडियाला में प्री-प्राइमरी विंग में कक्षा नर्सरी में शो एंड टैल गतिविधि करवाई गई।
बच्चों ने अपनी मनपसंद चीजों पर अपने विचार व्यक्त किया। इसके लिए वे घर से कई प्रकार के प्रॉप्स भी तैयार करके लाए थे। बच्चों ने सेब, कार, पतंग, खिलौना, बादाम जैसे विषयों को चुना।
उन्हें दिखाकर उस पर विचार व्यक्त किए। इंचार्ज गुरमीत कौर (जीएमटी), अलका (लोहारां) व नीतिका कपूर (कैंट जंडियाला) ने बच्चों के उत्साह की बहुत प्रशंसा की। डायरेक्टर प्रिंसिपल धीरज बनाती ने बच्चों के आत्म विश्वास की प्रशंसा की।