फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम की ड्राइवर एवं टेक्निकल यूनियन का प्रदर्शन

Tue, 22 Dec 2015 05:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
निगम की गाड़ी में से तेल चोरी करते समय सोमवार को पकड़े गए व्यक्ति को नगर निगम की ड्राइवर एवं टेक्निकल यूनियन ने प्राइवेट कंपनी के ठेकेदार का कारिंदा बताया है।
विज्ञापन


यूनियन का कहना है कि यह चोरी निगम से अनुबंधित प्राइवेट कंपनी के कारिंदे कर रहे हैं और बदनामी नगर निगम के ड्राइवरों की हो रही है।

इस बात के प्रति रोष व्यक्त करते ड्राइवर एवं टेक्निकल यूनियन के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मंगलवार को स्थानीय लंबा पिंड चौक स्थित निगम की वर्कशॉप परिसर में धरना-प्रदर्शन किया।

यूनियन कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस प्राइवेट कंपनी से मिलकर किए जा रहे इस तेल चोरी घोटाले की जांच करवाई जाए।

उन्होंने मांग की है कि प्राइवेट कंपनी के वाहनों से नगर निगम का नाम हटाया जाए। यूनियन के प्रधान अरुण कुमार ने कहा कि जिन वाहनों से तेल चोरी किया जा रहा था और जो वाहन और ड्राइवर मौके पर पकड़ा गया है, वह एक प्राइवेट ठेकेदार का निजी कर्मी है।
विज्ञापन


उसका हेल्थ ब्रांच से कोई लेना देना नहीं। इस बारे में हेल्थ ब्रांच के डॉ. श्रीकिशन शर्मा ने कहा कि तेल चोरी करने वाले ड्राइवर पर कानूनी कार्रवाई करते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवा दी थी।

पुलिस ने प्राइवेट वाहन और आरोपी ड्राइवर गुरमीत को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि सारा मामला नगर निगम कमिश्नर की जानकारी में है और इस घोटाले में शामिल सभी लोगों को जल्द पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें