फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति ने छत से कूदकर जान दी

Sat, 12 Oct 2013 09:49 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर में पत्नी से गुस्से होकर एक व्यक्ति ने रामामंडी इलाके के कोटरामदास नगर में छत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बेटे की शिकायत पर मां के खिलाफ खुदकुशी के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 घटना के बारे में सुखदेव कुमार निवासी शाम चौरासी होशियारपुर ने बताया कि उसके पिता कुलविंदर कुमार (50) से मां कमला देवी अकसर झगड़ा करती रहती थी।

मामला बढ़ने पर वह जालंधर स्थित अपने मायके कोटरामदास नगर में चली जाती थी। अब भी उसकी मां नाराज होकर मायके चली गई थी। उसके पिता कुलविंदर शुक्रवार को लेने के लिए आए थे कि त्योहार के दिन हैं, परिवार को एक साथ होना चाहिए।

सुखदेव के मुताबिक उसकी मां ने पिता को काफी गालियां दीं और भला-बुरा कहा। दुखी होकर पिता ने छत से छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना सुबह तीन बजे के आसपास घटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। एडीसीपी सिटी नरेश डोगरा ने कहा कि पुलिस ने कमला देवी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें