फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द ग्रेट खली बोले, रोजगार के अवसर करेंगे नशे की रोकथाम

Wed, 17 Feb 2016 06:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट की ओर से आयोजित जॉब फेयर में स्टूडेंट्स का हौसला बढ़ाने के लिए द ग्रेट खली विशेष  रूप से उपस्थित हुए। खली को देखकर प्लेसमेंट के लिए आए विद्यार्थी उत्साह में नजर आए।
विज्ञापन


खली ने कहा कि रोजगार के सुनहरे अवसर होंगे तो नशे को खत्म किया जा सकता है। पंजाब के साथ पूरे भारत में बेरोजगारी दूर होनी चाहिए। इस मेगा प्लेसमेंट ड्राइव में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर से 6000 से भी ज्यादा विद्यार्थियों ने भाग लिया।

स्टूडेंट्स की भर्ती प्रक्रिया को लिखित परीक्षा, वन टू वन इंटरव्यू और ग्रुप डिस्कशन में बांटा गया। इस अवसर पर ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा, मैनेजिंग डायरेक्टर प्रो. मनहर अरोड़ा, सभी कॉलेज के डायरेक्टर और प्रिंसिपल मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें