फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-703ए पर बिना अनुमति सबमर्सिबल बोर

Tue, 16 Feb 2016 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर लोधी स्थित होटल मालिक की ओर से एनएच-703ए पर सबमर्सिबल बोर करवाया जा रहा है। होटल मालिक पुरानी परमिशन होने का दावा कर रहा है, जबकि एनएच डिवीजन जालंधर आफिस ने किसी भी तरह की अनुमति से साफ इंकार किया है।
विज्ञापन


कपूरथला-सुल्तानपुर लोधी रोड पर स्थित रमणीक होटल की ओर से एनएच-703ए की जमीन पर सबमर्सिबल बोर करवाया जा रहा है। उसूलन एनएच से परमिशन लेने के बाद ही बोर करवाया जा सकता है।

करीब दो साल पहले इस रोड को एनएच-703ए घोषित किया गया है। पहले यह रोड पीडब्ल्यूडी के अधीन थी, लेकिन अब नेशनल हाईवे अथारिटी ऑफ इंडिया के अधिकार क्षेत्र में आ चुकी है।
विज्ञापन


इस रोड पर कुछ निर्माण करवाने से पहले अनुमति लेने का प्रावधान है, लेकिन एनएच डिवीजन आफिस जालंधर के अनुसार इस बारे में उनसे कोई अनुमति नहीं ली गई है। होटल मालिक धर्मपाल ग्रोवर ने कहा कि कुछ दिनों से उनके होटल का बोर खराब हो गया था। इसलिए वह नया बोर करवा रहे हैं। पुराने बोर की परमिशन उनके पास है।

वहीं एनएच डिवीजन आफिस जालंधर के एक्सईएन बीएस तुली ने कहा कि होटल मालिक की ओर से उनसे बोर के बारे में कोई अनुमति नहीं ली गई है। एनएच रोड से अनाधिृकत तौर पर छेड़छाड़ को लेकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें