फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरियों से चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

Mon, 11 Nov 2013 10:32 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
जालंधर पुलिस की डिवीजन नंबर आठ की टीम ने फैक्टरियों से पीतल और तांबा चोरी करने वाले गिरोह के सात सदस्यों को काबू किया है। उनसे चोरी के माल के साथ नशीला पाउडर और अन्य सामान भी बरामद किया है।
विज्ञापन


 एडीसीपी सिटी नरेश डोगरा, एसीपी नार्थ गुरनाम सिंह और एसएचओ केवल किशन ने बताया कि कुछ समय से इलाके में इंडस्ट्री से काफी माल चोरी हो रहा था।

एडीसीपी डोगरा ने बताया कि पुलिस को एक गिरोह के बारे में सूचना मिली। इस पर पुलिस ने राम अवतार निक्का निवासी सिद्धार्थ नगर, जतिंदर पुत्र राम दियो निवासी संजय गांधी नगर, राजा पुत्र सुरेश और विजय उर्फ काला कबाड़िया को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा 15 साल की उम्र के दो आरोपी पकड़े गए हैं।

 निक्का गली मोहल्लों में घूम-फिरकर देखता था कि किस इंडस्ट्री में चोरी करना आसान है। वह आकर काला कबाड़िया को सारी  घटना का ब्योरा देता था। इसके बाद कबाड़िया नाबालिगों को फैक्टरी के अंदर घुसा देता था।
विज्ञापन


वहां से पीतल और तांबा चोरी कर लिया जाता था। इस गिरोह ने कई फैक्टरियों को अपना शिकार बना रखा था। पुलिस ने जब इनकी तलाशी ली तो गिरोह के सदस्यों की जेब से नशीला पाउडर भी मिला। गिरोह के सदस्य अय्याशी भी करते थे।

 एडीसीपी का कहना है कि पुलिस ने काफी माल बरामद किया है। इस माल को काला कबाड़ियां ने आगे ढाल दिया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पिछले दिनों उद्यमी चोरी की घटनाओं से परेशान होकर प्रधान नरिंदर सग्गू के नेतृत्व में पुलिस कमिश्नर राम सिंह से मिले थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें