फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: खाद्य सुरक्षा विंग ने मिठाइयों के सात सैंपल लिए

Wed, 26 Aug 2026 05:44 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फगवाड़ा। रक्षाबंधन त्योहार के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विंग ने फगवाड़ा में चेकिंग अभियान चलाया। इसका उद्देश्य लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

उपायुक्त आकाश बंसल के निर्देश पर सिविल सर्जन राजीव पराशर की निगरानी में यह अभियान चला। सहायक खाद्य आयुक्त हरजोत पाल सिंह ने टीम का नेतृत्व किया, जिसमें खाद्य सुरक्षा अधिकारी मेहक सैनी भी थीं। टीम ने मिठाई की दुकानों का निरीक्षण कर गुणवत्ता और साफ-सफाई जांची। विभिन्न दुकानों से बर्फी, ढोडा बर्फी, रसगुल्ला, गुलाब जामुन, पतीसा, पेड़ा और लड्डू सहित सात सैंपल लिए गए। सभी सैंपलों को जांच के लिए राज्य प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें