फिरोजपुर। फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने गांव शेर खां और कुलगढ़ी में मिठाई की दुकानों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान मोगा से लाई गई 70 किलो खराब मिठाई बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।
जांच में मिठाई पर फफूंदी और खराब गुणवत्ता पाई गई। उस पर निर्माण व समाप्ति की तारीख भी अंकित नहीं थी। विभाग ने लोगों की सेहत को ध्यान में रखते हुए इसे तुरंत नष्ट करवाया। टीम ने सचदेवा स्वीट्स, जोशन स्वीट्स, मनचंदा स्वीट शॉप, थिंद स्वीट शॉप और बीकानेरी स्वीट शॉप की जांच की। इस दौरान दुकानों की साफ-सफाई, मिठाइयों की गुणवत्ता और भंडारण व्यवस्था का जायजा लिया गया। दुकानदारों को साफ-सफाई रखने, खाद्य पदार्थों को मक्खियों से बचाने और गैर-मान्यता प्राप्त रंगों व रसायनों का उपयोग न करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
फोटो कैप्शन - फिरोजपुर में फूड सेफ्टी विभाग घटिया और फफूंद लगी मिठाई नष्ट करते हुए।