फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: शिक्षा मंत्री ने साढ़े 35 करोड़ की लागत से बनने वाले पुल का किया शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल। उपमंडल नंगल के गांव भलड़ी व स्वां नदी के पार रहने वाले एक दर्जन से अधिक ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए पंजाब के शिक्षा मंत्री एडवोकेट हरजोत सिंह बैंस ने 35.50 करोड़ की लागत से 511.96 मीटर लंबे पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि इसके अलावा विधानसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब के दो और पुलों का शिलान्यास आने वाले दो-तीन दिनों में किया जाना है। इन तीनों पुलों पर अनुमानित खर्च 100 करोड़ रुपये का होगा और इन तीनों पुलों के निर्माण से क्षेत्र वासियों की आवाजाही आसान हो जाएगी।
विज्ञापन

बैंस ने कहा कि इन पुलों की मांग ग्रामीण कई वर्षों से कर रहे थे लेकिन उनकी मांग को नजरअंदाज किया जाता रहा। अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है और आपका बेटा, भाई व परिवार का सदस्य प्रदेश सरकार में छोटी आयु में ही कैबिनेट मंत्री बना है तो कैसे अपने पारिवारिक लोगों की मांग को नजरअंदाज कर सकता था, इसलिए भलड़ी को खेड़ा कल्मोट, कलित्रा को बेलाध्यानी और बेला ध्यानी को ही प्लासी से जोड़ने के लिए तीन पुलों का शिलान्यास करवा इनका निर्माण कार्य शुरू करवाया जा रहा है। इसके लिए एक करोड़ के टेंडर पारित्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भलड़ी से खेड़ा कल्मोट के लिए बनाए जाने वाले इस पुल से यहां लोगों का खेड़ा कल्मोट से नंगल आना जाना आसान होगा तो वहीं इसकी दूरी भी 15 से 20 किलोमीटर तक कम हो जाएगी और हिमाचल को टोल टैक्स के तौर पर दिए जाने वाले पैसों की भी बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें