फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: जालंधर में नगर कीर्तन का अकाली दल ने स्वागत किया

Sun, 22 Nov 2026 06:18 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जालंधर। श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। जिला अकाली दल जालंधर शहरी ने मिलाप चौक में इसका भव्य स्वागत किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष इकबाल सिंह ढींडसा के नेतृत्व में लोगों ने नगर कीर्तन पर फूलों की वर्षा की। श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी को रुमाला साहिब भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया। हरिमंदिर साहिब के मुख्य अरदासिये प्रेम सिंह ने संगतों को प्रकाश पर्व की बधाई दी। प्रेम सिंह, गुरदयाल सिंह कालरा और भगवान सिंह जौहल सहित अन्य हस्तियों को सम्मानित किया गया। मलकीत सिंह बग्गा के ढाडी जत्थे ने ढाडी वारों से संगतों को सिख इतिहास और गुरु साहिबानों की शिक्षाओं से जोड़ा। प्रचारक त्रिलोचन कौर ने भी गुर इतिहास से अवगत करवाया। इकबाल सिंह ढींडसा ने शहरवासियों और देश-विदेश की संगतों को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर ढींडसा, मनिंदरपाल सिंह गुंबर, अमृतबीर सिंह, सुरेश सहगल, सरबजीत सिंह मक्कड़, विनीत धीर मेयर, नितिन कोहली, चंदन ग्रेवाल, परमजीत सिंह मरवाहा, गुरबचन सिंह मक्कड़, विनोद कौल और भूपिंदर सिंह खालसा सहित कई अकाली कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें