फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेस्ट फैकेल्टी शिक्षकों ने किया परीक्षा ड्यूटी से बायकाट का ऐलान

Sat, 15 Feb 2014 09:41 PM IST
अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)।
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले 24 दिनों से धरने पर बैठी गेस्ट फैकेल्टी लेक्चरार यूनियन ने शनिवार को आगामी परीक्षाओं का बायकाट करने का ऐलान  कर दिया।
विज्ञापन


इस दौरान शिक्षकों ने घोषणा की कि वे 22 मार्च से शुरू हो रही वार्षिक परीक्षाओं में ड्यूटी नहीं देंगे। शहीद ऊधम सिंह सरकारी कॉलेज के मुख्य गेट के समक्ष शनिवार को दिए धरने को संबोधित करते यूनियन के प्रतिनिधि चमकौर सिंह, कुलदीप सिंह बाहिया और धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि उनका आंदोलन करीब एक माह से चल रहा है लेकिन वर्तमान प्रदेश सरकार का कोई भी मंत्री और प्रतिनिधि उनसे बात तक करने नहीं आया। जबकि उनके आंदोलन के कारण छात्रों की पढ़ाई भी बाधित हो रही है।
विज्ञापन


सरकार को न तो छात्रों की चिंता है और न ही उनके आंदोलन की। लेकिन यूनियन इस मुद्दे पर चुप नहीं बैठेगी और आने वाले दिनों में जोरदार संघर्ष किया जाएगा। इस मौके पर सुमित सिंगला, प्रभजीत कौर, अमृत कौर, मनजीत कौर, सतिंदर सिंह, रमनदीप कौर, आंचल रानी और परमिदंर कौर मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें