ताइक्वांडो फेडरेशन आफ इंडिया के नेेतृत्व में पंजाब ताइक्वांडो एसोसिएशन की ओर से लुधियाना के टैगोर भवन में तीन दिवसीय 19वीं पंजाब स्टेट ताइक्वांडो चैंपियनशिप आयोजित की गई। इसमें भाग लेने के लिए शुक्रवार को मुक्तसर से खिलाड़ियों की टीम रवाना हुई।
यह टीम ताइक्वांडो बोर्ड ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप कुमार सूर्या के नेतृत्व में लुधियाना गई। वहां पर खिलाड़ी नेशनल स्तर पर खेलने के लिए ताइक्वांडो का प्रदर्शन करेंगे। संदीप कुमार ने बताया कि बीते दिनों सूर्या जिम में चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए जिले से लड़कों के ग्रुप में अयान गर्ग, आर्यन यादव, जतिन बांसल, सीरज बराड़, तेजस्व सूर्या, करनवीर सूर्या, अभि आहुजा, केशव शर्मा भाग ले रहै हैं।
लड़कियों में चमनदीप कौर, लावन्या गर्ग, मंगलदीप कौर और यादविंदर कौर का चयन हुआ था। ये सभी खिलाड़ी स्टेट चैंपियनशिप में भाग ले रहे हैं। इनमें जीतने वाले खिलाड़ी मार्च में झारखंड में आयोजित होने वाली नेशनल लेवल की चैंपियनशिप में भाग लेने जाएंगे। यह चैंपियनशिप लुधियाना में 10 से 12 फरवरी तक चलेगी।