जालंधर। बस्ती बावा खेल के तहत आते राज नगर में पुलिस ने चौहान स्वीमिंग पूल पर दबिश दी। पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में बने स्वीमिंग पूल में 50 से अधिक युवक रविवार को लॉकडाउन के दौरान सरकारी गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाकर स्वीमिंग कर रहे हैं।
सूचना के बाद जब पुलिस पहुंची तो पूल पर 50 से ज्यादा युवक नहाते हुए मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पहले तो स्वीमिंग पूल को बंद करवाया और इसके बाद पूल के मालिक को गिरफ्तार करके साथ ले गई। इस बारे में थाना बस्ती बावा खेल के प्रभारी का कहना है कि गैर कानूनी ढंग से चल रहे स्वीमिंग पूल की वीडियो हमारे पास मौजूद है। इसके आधार पर ही पूल के मालिक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।