फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टांडा में दो अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा(रामपुर)। ग्राम जालपुर में एक अपंजीकृत अस्पताल के संचालन और सरकारी दवाइयां मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दो अपंजीकृत चिकित्सकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस ने एक अपंजीकृत चिकित्सक को मौके से गिरफ्तार कर लिया, जिसे बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी राजीव कुमार चंदेल को सूचना मिली की ग्राम जालपुर में एक अपंजीकृत डॉक्टर एक अन्य अपंजीकृत महिला चिकित्सक की सहायता से नर्सिंग होम चला रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंचे चिकित्सा प्रभारी ने देखा कि अपंजीकृत मक्खन सिंह बिना पंजीकरण के नर्सिंग होम का संचालन कर रहा था। निरीक्षण के दौरान अपंजीकृ त चिकित्सक टीम के सामने पंजीकरण का कोई भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। टीम ने जब नर्सिंग होम की तलाशी ली गई तो दवाओं का अत्यधिक भंडारण मिला, अपंजीकृत चिकित्सक के पास दवाओं के भंडारण का भी लाइसेंस नहीं था। इसके अलावा टीम को भारी मात्रा में सरकारी अस्पताल की दवाइयां भी मौके से मिलीं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई की भनक लगने पर पर अपंजीकृत चिकित्सक नीलम मौके से फरार हो गई। टीम ने अपंजीकृत चिकित्सक मक्खन सिंह को पुलिस के हवाले कर दिया। अपंजीकृत चिकित्सक मक्खन सिंह और नीलम के खिलाफ महामारी अधिनियम, धोखाधड़ी, फर्जी नर्सिंग होम चलाने के आरोप में रिपोर्ट कराई गई। मामला दर्ज होने के बाद अपंजीकृत चिकित्सक मक्खन सिंह को जमानत दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें