फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालंधर में युवक की संदिग्ध मौत: शव के पास से मिला इंजेक्शन, नशे के ओवरडोज से मौत की आशंका

Sun, 13 Sep 2026 03:16 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर

सार

लिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल जालंधर की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। 
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालंधर वेस्ट के बस्ती शेख इलाके में पानी वाली टंकी के पास रविवार को 22 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शुरुआती जानकारी में युवक की मौत नशे की ओवरडोज से होने की आशंका जताई जा रही है। शव के पास कथित तौर पर नशे के इंजेक्शन मिलने की बात भी सामने आई है। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन




घटना की सूचना मिलने के बाद भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक शीतल अंगुराल मौके पर पहुंचे। उन्होंने इलाके में कथित तौर पर खुलेआम नशे की बिक्री को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाए। शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद सबसे पहले नशे के इंजेक्शन अपने कब्जे में लेकर वहां से हटा दिए। उन्होंने दावा किया कि उनके पास शव की घटनास्थल से जुड़ी शुरुआती तस्वीरें मौजूद हैं। पूर्व विधायक शीतल अंगुराल ने आरोप लगाया कि बस्ती दानिशमंदा और बस्ती शेख इलाके में नशे की बिक्री कथित तौर पर खुलेआम हो रही है और पुलिस को इसकी जानकारी होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। 
विज्ञापन


उन्होंने युवक की मौत को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी नाराजगी जताई और नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। घटना की सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर-5 की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस द्वारा घटनास्थल की जांच की जा रही है और युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। 
 
विज्ञापन

फिलहाल मौत को लेकर सामने आए आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज से हुई या इसके पीछे कोई अन्य कारण था। एडीसीपी सिटी-2 माधवी शर्मा ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान मृतक की पहचान भूषण कुमार के रूप में हुई है। 

पुलिस के अनुसार, भूषण कुमार कुछ दिन पहले ही बिहार से जालंधर आया था। उसके माता-पिता पिछले करीब 5 वर्षों से जालंधर में रह रहे हैं। पुलिस ने मृतक के शव को सिविल अस्पताल जालंधर की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और आगे की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने मामले में केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और सबूतों के आधार पर उचित एवं सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें