फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalandhar News: बहू पर रखता था गलत नजर रखने का था शक, बेटे ने दोस्तों संग मिलकर कर दी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहगढ़ साहिब। फतेहगढ़ साहिब के गांव चरनारथल में एक सरकारी कर्मचारी के बेटे ने अपने दोस्तों से मिलकर पिता का कत्ल कर दिया। कत्ल करने की वजह मृतक का अपनी बहू पर गलत नजर रखने का शक था। मृतक की पहचान सुखजिंदर सिंह निवासी गांव चनारथल के तौर पर हुई है। वह वाटर एंड सेनिटेशन विभाग में कार्यरत था।
विज्ञापन

हत्यारे बेटे की पहचान रविंदर सिंह और उसके दोस्त मनी व रविन्द्र पाल सिंह के तौर पर हुई है। हैरत की बात है कि कत्ल से पहले बेटे ने पुलिस थाना मे अपने पिता की गुमशुदगी रिपोर्ट भी दर्ज करवाई। एसएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि मृतक के बेटे रविन्द्र सिंह ने इस घटना को 27 अक्तूबर को अंजाम दिया और पुलिस में शिकायत की थी कि उसके पिता लापता है। पुलिस तलाश कर रही थी। इस दौरान 2 नवंबर को सुखजिंदर सिंह का शव गांव धनेठा के नजदीक भाखड़ा नहर से बरामद हुआ था। उनके शरीर पर तेजधार हथियार के निशान मिले। पुलिस को दी शिकायत में मृतक सुखजिंदर सिंह की बेटी जसविंदर कौर ने अपने पिता की हत्या का शक अपने भाई रविंदर सिंह व उसके दोस्तों पर जताया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और जब रविन्द्र सिंह से सख्ती से पूछताछ की गई तो पता चला कि रविंदर सिंह के कोई काम-धंधा न करने के कारण बाप-बेटे में तकरार रहती थी।
भाखड़ा नहर में फेंक दिया था शव, नशे के आदी थे आरोपी
एसएसपी ने बताया कि 27 अक्तूबर को जब शाम को सुखजिंदर सिंह गुरुद्वारा साहिब से घर लौटा तो रविन्द्र सिंह ने अपने उक्त दोनों साथियों सहित उनकी दाह व चाकू से हत्या कर दी और शव भाखड़ा नहर में फेंक दिया था। बताया कि रविंदर सिंह व उसका साथी रविन्द्र पाल सिंह नशे के आदी थे और उन पर केस भी दर्ज थे। कहा कि फिलहाल तीनों आरोपी पुलिस रिमांड पर है तथा आगे और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें