संवाद न्यूज एजेंसी
अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने कांग्रेस पार्टी की ओर से राजनीतिक प्रचार के लिए अपने बैनरों में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी का शीश धारण किए भाई जीवन सिंह की तस्वीर का इस्तेमाल किए जाने का संज्ञान लेते हुए धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की है। धामी ने कहा कि गुरु साहिब की तस्वीर पर किसी व्यक्ति की तस्वीर लगाना एक बड़ी गलती है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। एसजीपीसी अध्यक्ष ने सिख समुदाय से तुरंत माफी मांगने को कहा और पुलिस प्रशासन से सिख भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज करने की भी मांग की।