फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की तर्ज पर सनी देओल ने की 'परीक्षा पर चर्चा', छात्रों से साझा किए खास टिप्स

Mon, 17 Feb 2020 09:29 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पठानकोट/गुरदासपुर ( पंजाब)
विज्ञापन
बच्चों के साथ गुरदासपुर से सांसद सनी देओल।
विज्ञापन

मामून स्थित मॉडर्न संदीपनी स्कूल में सोमवार को पहुंचे सांसद और बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों के साथ ‘परीक्षा पर चर्चा’ की। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा के दौरान होने वाले तनाव को दूर करने के टिप्स दिए। उन्होंने कहा कि हमें परीक्षा को बोझ नहीं बल्कि रूटीन परीक्षा समझकर तैयारी करनी चाहिए। परीक्षा के दौरान बच्चों का तनाव ग्रसित होना स्वाभाविक है लेकिन टाइम मैनेज करके पढ़ाई की जाए तो हमें सफलता प्राप्त करने से कोई नहीं रोक सकता।

विज्ञापन


परीक्षा में सफल होना हर विद्यार्थी का लक्ष्य होता है, क्योंकि परीक्षा पर साल भर की मेहनत निर्भर करती है। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि परीक्षा पास आते ही आपने जो पढ़ा है उसे रटना नहीं चाहिए, बल्कि उसे समझने का प्रयास करना चाहिए और रिवाइज करना चाहिए। पढ़ने के दौरान कॉफी का सेवन करना चाहिए और परीक्षा के दौरान पूरी नींद भी लेनी चाहिए।

परीक्षा वाले दिन रिवीजन करने के बाद जल्दी सो जाना चाहिए और सुबह उठकर सकारात्मक सोच रखकर हमें परीक्षा देनी चाहिए। इस मौके पर चेयरमैन पवन महाजन, डायरेक्टर सलिल महाजन, प्रधानाचार्य नीरज मोहनपुरी ने सनी देओल को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


गुरदासपुर का विकास कराकर खुद को करूंगा साबित: सनी 
सांसद सनी देओल ने कहा कि वह यहां काम करने के लिए आए हैं और यहां का विकास कर वह खुद को साबित करूंगा। सनी देओल अपने दौरे के आखिरी दिन सोमवार को आनंद पैलेस घरोटा मोड़ के पास दीनानगर में धन्यवाद रैली को संबोधित किया। सांसद देओल ने कहा कि गुरदासपुर लोकसभा चुनाव में उनकी बड़ी जीत सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। 

विज्ञापन

मुझे जिताकर आप लोगों ने अपना कर्जदार बना लिया है। वह गुरदासपुर का विकास कर इस कर्ज को उतारेंगे। वह अपने हल्के के विकास के लिए एक योजना पर काम कर रहे हैं। इसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कई केंद्रीय मंत्रियों से भी मिल चुके हैं। उन्होंने कहां वो यहां काम करने आए हैं, गुरदासपुर का विकास करके वो खुद को साबित करेंगे।

भाजपा जिला प्रधान परमिंदर सिंह गिल ने कहा थोड़े ही समय में गुरदासपुर लोकसभा हलके में कई काम करवाए गए हैं। इनमें गुरदासपुर के लोगों की सालों से लंबित मांग अमृतसर-पठानकोट रेललाइन का दोहरीकरण।

पठानकोट नैरोगेज रेलवे लाइन पर एलिवेटेड ट्रैक बनाना, मकौड़ा पतन और भरियाल लाड़ी में पुलों के निर्माण को मंजूरी दिलवाना, गुरदासपुर, पठानकोट और बटाला के सिविल अस्पतालों को एमपी फंड से आम लोगों की सहायता के लिए आधुनिक एंबुलेंस देना, बटाला, पठानकोट के सिविल अस्पतालों में आम लोगों की सहूलियत के लिए एमपी फंड से पब्लिक टायलेट बनवाना, मनी एक्सचेंज का काम करने वाले व्यापारियों को लगने वाले 2% टैक्स को भारत सरकार से खत्म करवाना आदि शामिल है। इसके साथ ही हमारे सांसद कई बार विदेश में काम कर रहे लोगों की वहां मौत हो जाने पर उनकी मृतक देह भारत लाने में  विदेश मंत्रालय से मिलकर मदद कर चुके हैं। 

मेडिकल कॉलेज खुलवाने की मांग से सांसद सहमत
भाजपा जिलाध्यक्ष परमिंदर सिंह गिल ने सांसद सनी देओल के साथ गुरदासपुर की समस्याओं के हल को लेकर भी विचार-विमर्श किया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने सनी देओल से गुरदासपुर में मेडिकल कॉलेज खुलवाने की मांग रखी, जिस पर सांसद ने अपनी सहमति देते हुए इस मांग पर गंभीरता से प्रयास करने की बात कही। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें