फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के साथ धक्केशाही बर्दाश्त नहीं होगी : जाखड़

Wed, 07 Sep 2016 09:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव से पहले अकाली दल की सरकार में हर वर्ग पर धक्केशाही सरेआम हो रही है। इस बार इस धक्केशाही का शिकार कोई अन्य वर्ग नहीं बल्कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ मीडिया हो रहा है।
विज्ञापन


पहले आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत मान द्वारा बस्सी पठाना में पत्रकारों से अभद्र व्यवहार किया गया व अब बल्लुआना विधानसभा क्षेत्र से अकाली विधायक गुरतेज सिंह घुड़ियाना ने अपने कार्यकर्ताओं सहित अबोहर से लोकल अखबार के पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार किया है।

भगवंत मान के खिलाफ तो 24 घंटों में मामला दर्ज कर दिया गया लेकिन अबोहर में पत्रकार के साथ हुए अभद्र व्यवहार, मारपीट व छीना झपटी का मामला पुलिस ने इसलिए दर्ज नहीं किया क्योंकि यह मारपीट अकाली दल के विधायक और उनके कार्यकर्ताओं ने की है।
विज्ञापन


ये बातें पंजाब कांग्रेस के उपाध्यक्ष व मुख्य प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने पत्रकारों से कही। जाखड़ ने इस घटना की सख्त शब्दों में निंदा करते हुए कहा है कि वह इस मामले को विधानसभा में उठाएंगे। 10 दिन बीतने के बाद भी अकाली विधायक और उसके कार्यकर्ताओं के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

जाखड़ ने कहा कि लोकतंत्र में चौथे स्तंभ को दबाकर अकाली-भाजपा सरकार अपने पक्ष में प्रचार करवाना चाहती है। अगर 12 सितंबर तक दोषियों के खिलाफ कार्रवाई न की तो वह 13 सितंबर को इस मुद्दे को विधानसभा में उठा कर अकाली-भाजपा सरकार का असली चेहरा जनता के सामने पेश करेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें