फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेताओं की बादल से मुलाकात से नहीं सुधरेगी कानून व्यवस्था : जाखड़

Mon, 08 Aug 2016 07:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा की कोर कमेटी के सदस्यों द्वारा आरएसएस के प्रांत प्रमुख सह संघचालक बिग्रेडियर (सेवानिवृत्त) जगदीश गगनेजा पर हमले के बारे में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल से मुलाकात को निरर्थक बताते हुए प्रदेश कांग्रेस उपप्रधान व मुख्य प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने कहा है कि इससे पूर्व भी भाजपा नेता ऐसी मुलाकातें कर चुके हैं।
विज्ञापन


लेकिन कानून व्यवस्था प्रतिदिन खराब होती जा रही है। भाजपा नेता इस मामले की जांच सीबीआई से करवाने की मांग कर रहे हैं तो कम से कम इस बार जांच सीबीआई को सौंप देनी चाहिए ताकि पंजाब का माहौल बिगाड़ने वालों को बेनकाब किया जा सके। ऐसी घटनाएं वोटों के ध्रुवीकरण की खातिर ही सामने आ रही है।

बयान जारी करते हुए जाखड़ ने कहा कि स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी के भाई पर पिछले वर्ष तरनतारन में इसी तरह दिनदहाडे़ हमला हुआ। तब भी कोर कमेटी ने इसे गंभीर मामला बताते हुए मुख्यमंत्री से कठोर कार्रवाई करने की मांग की थी तब भी भाजपा कोर कमेटी की 12 फरवरी, 2015 को हुई मीटिंग में सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। उस कार्रवाई का अभी तक इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि समाज विरोधी तत्वों द्वारा पंजाब को एक बार फिर हिंसा की आग में झोंकने के लिए प्रतिदिन की जाने वाली वारदातों के कारण अधिकांश उद्योग पलायन कर चुके हैं। अन्य व्यापार भी इसी दहशत के माहौल के कारण चौपट हो गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें