फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों की सूची लंबी हो रही : जाखड़

Tue, 16 Aug 2016 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष व मुख्य प्रवक्ता सुनील जाखड़ ने यहां गांधी मैदान में कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्र ध्वज लहराने के बाद कहा कि वो गांव खुईयां सरवर लोगों की समस्या पूछने के लिए गए। वहां पर ग्रामीणों ने अपने घरों के बाहर बादल सरकार के खिलाफ पोस्टर लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि लगातार दो बार मुख्यमंत्री बनने के बावजूद प्रकाश सिंह बादल पंजाब को भ्रष्टाचार व सामाजिक अन्याय से मुक्त नहीं बना पाए। लोग मामूली काम करवाने के लिए भी सरकारी कार्यालयों की खाक छानते हैं। बेरोजगारों की सूची लंबी होती जा रही है।

लाखों नौकरियां देने का झूठा वायदा करने वाली गठबंधन सरकार नौ वर्षों में भी बेरोजगारों की सूची कम नहीं कर पाई। नौकरियों के मामले में हुए भ्रष्टाचार की पुष्टि विजिलेंस जांच द्वारा हो चुकी है, लेकिन इसके तार चंडीगढ़ से जुड़े होने का संकेत मिलते ही मामला ठप कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें