फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवरेज के लिए करोड़ों मंजूर कराए, पर नहीं हुआ कार्य : जाखड़  

Fri, 21 Oct 2016 10:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
त्योहारों के मौसम में अबोहर के मुख्य बाजारों व मुहल्लों में गंदगी के ढेर लगे हैं। सीवरेज का गंदा पानी गलियों में फैला है। स्ट्रीट लाइटें बंद हैं। अकाली-भाजपा नेता केवल भ्रष्टाचार करने के अलावा कुछ नहीं कर रहे। ये बातें प्रदेश कांग्रेस के उपप्रधान सुनील जाखड़ ने लोगों की समस्याएं सुनने के बाद पत्रकारों से कहीं।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि नगर परिषद पर काबिज नेता अपने घरों से लेकर अपने प्रतिष्ठानों तक सड़क बनाने में व्यस्त हैं। मुहल्लों की गलियों में सीवरेज का पानी ओवरफ्लो हो रहा है। वहां हर रोज स्कूल जाने वाले बच्चे गंदे पानी से भारी परेशानी उठा रहे हैं। जाखड़ ने कहा कि शहर के सीवरेज व वाटर सप्लाई के करोड़ों रुपये नगर परिषद को मंजूर करवा कर दिए हैं, लेकिन ठेकेदारों से कमीशन तय न होने के कारण वह पैसा लग नहीं पाया।

केंद्र सरकार से शहर के पार्कों के लिए 1 करोड़ मंजूर करवाने के साथ ही केंद्र सरकार से उसकी पहली किस्त भी जारी करवा दी लेकिन अकाली-भाजपा नेता चंडीगढ़ से वह पैसा भी जारी नहीं करवा सके। जाखड़ ने मुहल्ला निवासियों की मांग पर मौके पर ही सीवरेज बोर्ड के उच्च अधिकारियों को फोन कर सीवरेज व्यवस्था सुचारु करने के लिए कहते हुए वार्ड पार्षद नरेश वधवा राजू की इसके लिए ड्यूटी लगाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें