फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट में सड़कों पर उतरे ठेका मुलाजिम

Fri, 21 Oct 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदकोट
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
ठेका मुलाजिम संघर्ष मोर्चा पंजाब ने अपनी सेवाएं स्थाई करने की मांग पर बीते दिनों बठिंडा में रोष प्रदर्शन किया था। उस दिन बठिंडा प्रशासन ने मोर्चे को उनकी मांगों का समाधान करवाने के लिए 21 अक्तूबर को मुख्यमंत्री से बैठक करवाने का लिखित भरोसा दिया।
विज्ञापन


वहीं शुक्रवार को मुख्यमंत्री ने मोर्चे के नेताओं के साथ बैठक करने से साफ इंकार कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर जिले के विभिन्न विभागों में कार्यरत ठेका मुलाजिमों ने शहर में रोष मार्च निकाला। उन्होंने बस स्टैंड चौक के पास मुख्यमंत्री का पुतला भी फूंका।

मोर्चे में शामिल एसएसए/रमसा अध्यापक यूनियन के गुरप्रीत सिंह रूपरा, हरपिंदर सिंह ,बलराज सिंह ने कहा कि राज्य सरकार कर्मियों की मांगें पूरी करना तो दूर उनकी बात सुनने को भी तैयार नहीं है। सरकार के मंत्री, विधायक व अधिकारी कई बार घोषणा कर चुके हैं कि विभिन्न विभागों में ठेके पर कार्यरत कर्मियों की सेवाएं स्थायी की जा रही है, लेकिन उसे लागू करने से भाग रही है। इस मौके पर जसपाल कौर, निधि वर्मा, सोनिया, गगन पाहवा, भूपिंदर दुग्गल, लखवीर भारती, सुखचैन सिंह, लखवीर सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें