फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबोहर से भाजपा का हो जाएगा सफाया : जाखड़

Thu, 22 Dec 2016 09:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
सुनील जाखड़
विज्ञापन
उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल दावा करते हैं कि उन्होंने शहरों के विकास पर 12000 करोड़ रुपये खर्च कर शहरों की नुहार बदल दी है लेकिन हकीकत में उनका यह दावा भी झूठ का पुलिंदा है।
विज्ञापन


शहरों के विकास के नाम पर अकाली-भाजपा सरकार ने बड़े पैमाने पर घोटाला किया है। यह बात वीरवार को अबोहर में आयोजित एक जनसभा में प्रदेश कांग्रेस उपप्रधान व विधायक सुनील जाखड़ ने कही।

जाखड़ ने बताया कि आज भी लोग गंदे पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। गलियों में सीवरेज के गंदे पानी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। स्थानीय भाजपा नेता भी विकास करने के दावे कर हमेशा अपनी पीठ थपथपाते रहते हैं हकीकत में विकास केवल भाजपा नेताओं के घर के आगे ही हुआ है। मौके पर इंदिरा नगरी के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता विपिन कुमार लक्की ने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल होने की घोषणा की।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि इस इलाके में कांग्रेस परिवार में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोगों का कांग्रेस के साथ जुड़ना साबित करता है कि पंजाब का विकास सिर्फ कांग्रेस ही करवा सकती है। उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा सरकार ने अपने 10 वर्षों के शासनकाल में केवल घोटाले ही किए हैं।

राज्य के मुख्यमंत्री टीवी चैनलों व अखबारों के जरिए बड़े-बड़े दावे कर रहे है कि वह गरीबों को सस्ती दाल मुहैया करवा रहे हैं। हकीकत में पिछले तीन सालों से गरीबों को राशन डिपो पर सस्ती दाल नहीं मिल रही। चुनाव आयोग को इस बात का नोटिस लेकर पंजाब सरकार के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि चुनाव में अपनी स्पष्ट हार को देखते हुए मुख्यमंत्री झूठे प्रचार का सहारा ले रहे हैं। कुछ माह पूर्व शहर में बरसात से इंदिरा नगरी के सैकड़ों मकानों को नुकसान हुआ था। उन्होंने सभी नुकसान हुए 650 मकानों का सर्वे करवा दिया है। भाजपा नेता उसमें अड़ंगा न लगाते तो उन सभी गरीबों को मकानों का मुआवजा मिल जाना था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें