फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास के नाम पर अकाली-भाजपा नेता कर रहे भ्रष्टाचार : जाखड़

Mon, 18 Jul 2016 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फिरोजपुर
विज्ञापन
सुनील जाखड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अकाली-भाजपा सरकार का पतन होने जा रहा है इसी के चलते अकाली-भाजपा नेताओं द्वारा कांग्रेस का दामन थामना शुरू कर दिया है। कई अकाली-भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल हुए हैं। ये बातें प्रदेश कांग्रेस के उपप्रधान व वरिष्ठ प्रवक्ता विधायक सुनील जाखड़ ने कहीं।
विज्ञापन


जाखड़ ने कहा कि अकाली-भाजपा के कार्यकर्ता कश्मीरी लाला खन्ना दारा, सुखराज सिंह व गुरप्रीत सिंह गोपी आदि अपने दर्जनों साथियों सहित अकाली-भाजपा को अलविदा कहकर कांग्रेस में शामिल हुए। जाखड़ ने कहा कि उपमुख्यमंत्री हर रोज शहरों के विकास पर 4000 करोड़ रुपये खर्च करने के दावे कर रहे हैं, लेकिन आज शहरों की जो दुर्दशा है वहां लोगों को रहना मुश्किल हो गया है।

उन्होंने बताया कि केवल अबोहर ही विकास से नहीं पिछड़ गया बल्कि बादल परिवार के अपने इलाके बठिंडा में भी बुरा हाल है। उन्हें लगता है कि वह पैसा विकास पर नहीं बल्कि अकाली जत्थेदारों की जेबों में चला गया। जाखड़ ने कहा कि उपमुख्यमंत्री को चाहिए कि उन्होंने पानी में चलने वाली जो विदेश से बस मंगवाई है उसका उसका ट्रायल बठिंडा की सड़कों से करें ताकि लोग अपने घरों से निकल कर अपने कामों पर जा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें